Monday, 21 September 2009

पुलिस की अजीब सनक



जंगल जंगल बात चली है पता चला है
चड्डी पहन कर फूल खिला है फूल खिला है

अब शायद ये पुरानी बात हो जाये .अब तो मोगली को भी पुरे कपडे पहनने पड़ेंगे जी हाँ मुझे भी चड्डी को लेकर एक बात पता लगी है . हरियाणा  के शहर हिसार में पुलिस ने एक नया फरमान सुनाया है जिससे लड़को के कपड़ो पर आपति है . हम ये तो सुनते आयें हैं की इस शहर में उस शहर में लड़कियों के कपड़ो पर ऐतराज़ हुआ है . पर पहली बार ऐसा कुछ सुना है की लड़कों के शोर्ट्स या बरमुडा पहन कर निकलने पर किसी को ऐतराज़ हुआ है .
              बात दरअसल ये है की हिसार पुलिस एक फरमान जारी कर शहरवासिओं को कहा है की वो रात के समय बरमुडा,काचा या फिर निक्कर पहन कर न घूमें . अब इस के पीछे कहानी ये है की पुलिस को कुछ शिकायतें मिली हैं की शोर्ट्स पहने वाले महिलाओं को छेड़ते हैं .अब लगता है की लड़कों को भी बच के रहना पड़ेगा .
              ये बात वैसे हजम करने लायक नहीं है ,क्यूंकि ये बात कुछ ऐसी ही है की लड़कियों के साथ बलात्कार उनके छोटे  कपडों के कारण होता है .ऐसे ही ये बात है की लड़के जब शोर्ट्स में होतें हैं तो लड़कियों को छेडेंगे .देखा  जाये  तो  इस  हिसाब  से  सबसे  ज्यादा बलात्कार गोवा में होने काहेहियें  ,क्यूंकि वहां तो सबसे कम  कपडे पहने जाते हैं.अगर किसी को छेड़खानी कतरनी है तो वो पुरे कपड़ो में भी तो हो सकती है .
              और किस हक से पुलिस किसी को ऐसे गिरफतार कर सकती है की उसने शोर्ट्स पहने हैं .अब समझ में नहीं आता हम कौन  सी दुनिया में रह रहे हैं ,हमारे यहाँ आदमी धोती या लुंगी पहनते रहे हैं .तो उसको भी पुलिस किसी दिन बंद करा देगी ,तो वो लोग जो ६०-७० साल से धोती पहनते आयें हैं वो क्या पहनेगे .पुलिस को अपना काम करना कहिये ,लोगों की सुरक्षा कर के .और उस से भी जरुरी पहले अपनी हरकतों पर नज़र डालें ,फिर कुछ आगे करे.

Monday, 7 September 2009

ये है हमारी आज की दुनिया ...

अगर आप दार्जिलिंग में हाथ नहीं पकडेंगे तो फिर कहाँ जा कर पकडेंगे लगता है कुछ दिनों में हमें हाथों में हाथ डालने के लिए विदेश जाना पड़ेगा. जो भी आज कल हमारे आस पास हो रहा है उसे देख कर तो लगता है ही.ये जय और वीर के लव आज कल से बहुत अलग दुनिया दिखती है.यहाँ आप हाथ नहीं पकड़ सकते यहाँ तक की भाई बहिन भी,भाई बहिन साथ नहीं चल सकते ,काफ़ी शॉप में आप साथ नहीं बैठ सकते .अपनी ही पत्नी को किस नहीं कर सकते तो किस को करेंगे.

बात दरअसल  ये है की अभी कुछ दिन पहले की है जब दार्जलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने शहर में हाथों में हाथ डाल कर चलने और किसी आपत्तिजनक अवस्ता में घुमते या बैठे देख लिया  तो  आपकी खैर  नहीं .और साथ ही साथ अगर आप नॉएडा में है तो अपने दोस्तों के साथ 10 min  से ज्यादा कैफे में मत बैठयेगा,क्यूंकि क्या पता किस पल स्वयंभू नैतिक पुलिस अपने डंडे लेकर हमारे हाथ पैर तोड़ते मिलेगी .
एक बात ये समझ नहीं आती की क्या हाथ पकड़ने से हमारे समाज में गंदगी  होती है ,या फिर काफ़ी पीने से .आपने कभी किसी सिगरेट पीने वाले को रोक  कर देखा है , और उसका जवाब भी देखा होगा .हम बुरी चीज़ों को रोकने की बजाय छोटी छोटी  चीज़ों पर लड़ते रहते हैं .जींस ना पहनो ,ये मत पहनो वो मत करो ये मत करो .लेकिन क्या कभी किसी नेता को बोला है की तुम इतना झूठ मत बोलो .कभी किसी सरकारी मुलाजिम को रिश्वत देने पर किसी को नैतिकता  याद नहीं आती .प्यार के लिए किसी की जान ले सकते हैं पर किसी गुनाह के लिए आवाज़ उठाएं तो दोषी  उन्हें ही बना दिया जाता है . अपने हित्तों  के लिए आज कुछ लोग देश-समाज को 21वीं सदी की जगह तालिबानी युग की तरफ ले कर जा रहे हैं . 
जैसे जैसे समाज विकसीत   होने की कोशिश कर रहा है वैसे ही कहीं न कहीं से  उसको पीछे धकलने वाले भी आ खड़े होते हैं . 
 घूंघट में गोरी क्यूँ जले 
दो पग भी वो कैसे चले

कोई जाने ना

Tuesday, 31 March 2009

Mera vote mera imaan ,vande matram

रोते रोते बीतते हैं साल पे साल,
still we don't change भई वाह कमाल,
सड़कों का रोना ,बिजली का रोना ,
रोना है साल भर,पर voting के दिन सोना,

बिजली नहीं है ,सरकार को गाली दो,
छोटी मोटी नहीं ,बड़ी बड़ी वाली दो ,
पानी नहीं है ,कोसो government को,
जैसे दांत नहीं कोसे टूथपेस्ट वालों को,
सड़कों पे गड्ढे ,famliy places पे दारू के अड्डे ,

vote नहीं करदे ,पहन्दे specs, t-shirt ते लम्बे -२ चड्डे
कह्न्दे ,its my style ,जो वोट करे वो पोंगा.
dude जो अब तक नहीं बदला ,तो वोटिंग से क्या होगा .
exams में बिजली गुल ,प्यास लगे तो पानी गुल,
schools हैं building गुल ,आज का youth फिर भी coool.
............
रै बिजली के तार पे डाल के काँटा ,गरीबी में गिला आटा ,
पानी का connection काटा ,नेता पुत्र का खा के चांटा ,
सहता जाता corruption ,कमाल है भाई कमाल है यार ,
नोटों की देदे के गड्डी ,तुड़वाता जो सबकी हड्डी ,

हम धोते उसी की चड्डी ,कमाल है भाई कमाल है यार ,
जिसके सर पे 250 case ,अच्छा खासा criminal base,
उसका ही चमकाते face , कमाल है भाई कमाल है यार,
बीते साल में जो करता था टंटा ,जिसने शहर का धर किया बँटा,
तरक्की के नाम पे घंटा , कमाल है भाई कमाल है यार,

school में college में गोली ,जो खेले हमारे खून से होली ,
बोलें हम उसकी ही बोली , कमाल है भाई कमाल है यार,
माँ बहनों का दमन तार ,चोरी ,डकैती ,बलात्कार ,
उसकी करते जय जय कार , कमाल है भाई कमाल है यार,

जिनके लड़के खुद गुंडे ,पाले 10-10 मुस्टंडे ,
फहराते उनके झंडे , कमाल है भाई कमाल है यार,
come on youth stand up n fight ,देश की हालत है अब tight,
vote is the power ,vote is your right ...

तेरे हाथ में है पतवार ,हम सबकी नैया मंझदार ,
पोंछ दो सारी आँखें नम,चलो vote करें हम ,वन्दे मातरम्.
मेरा वोट मेरा ईमान.

Thursday, 26 March 2009

तीसरी आँख चुनाव पर

तीसरी आँख चुनाव पर

मैं शपत लेता हूँ की इस बार के चुनावी वादे केवल वादे ही नहीं होंगे , बल्कि उनमे होंगे पक्के इरादे .
इरादे … जो मिटा देंगे गरीबी का नामो निशान , इरादे जो देश को देंगे सुरक्षा
अब आटा चावल और दाल होगा सस्ता , मिलेगी बिजली 24 घंटे , नौकरी और corruption की नहीं होगी टेंशन और धार्मिक सहिष्णुता से देश होगा रोशन .
वादे वादे और फिर वादे .
साल दर साल होते हैं वादे और इलेक्शन जाते ही खोखले साबित होते हैं इरादे .
और अब समय है लोकसभा चुनाव 2009 का और खुल गयी है सुनो लेमन 91.9 fm की तीसरी आँख ......
क्या होगा इस बार .
क्या होगा वही हाल या फिर आएगा बदलाव जानिए चुनावी मुद्दे ,राजनीतिक गतिविधियाँ और जनता का फैसला .
सिर्फ और सिर्फ तीसरी आँख चुनाव पर .
(saurabh n sumit)

Saturday, 31 January 2009

आज रात

आज रात वो सपने में आई  
वो थोड़ा गुस्सा हुई , 
थोड़ा नाराज भी हुई , 
मैं डर गया  
पर ना जाने वो मुस्कुरा दी,  
मैं भी मुस्कुरा दिया  
फ़िर न जाने क्या हुआ  
मैं अपने आप में खो गया I

Wednesday, 21 January 2009

hum hindustani


26 janvary ko aaj se 59 saal pehle lal kile ki prachir se jhanda ferhaya gaya tha.

Kuch samjh aaya ,sayad nahi.or jisko aaya kya gussa nahi aaya. Jab maine ye suna tha to mujhe bahut gussa aaya tha. 26 janvary ko hum lal kile se jhanda nahi ferhate,balki us din hamare rastrpati india gate vijay path se parade ko salami dete hain.

Aaj humein 60 saal se jayda ho gayein hain aazadi ko.or hum sayad jante hi nahi ki hum kya hain,kaun hain hum ,hum sayad hindu hain,muslim hain,sikh hain,baniyen hain,Brahman hain,rajput hain, par sayad Hindustani nahi hain.hindustani nahi hain hum,kya jante hain hum Hindustan key bare mein.vaise koi jaroorat nahi hai ki hum jane ki Hindustan mein kya hai kya ho raha hai.

Aaj key din jab ye sab ho raha tha ,tab America mein barrack obama sapath le rahe they pura America yahan tak ki puri duniya us taraf nazar lagaye baitha tha.or hum Hindustani har taraf dekhein to obama obama .sayad itna hum apne bare mein nahi akhbaron mein chapte honge jitna obama key bare mein.main ye nahi keh raha ki obama key bare mein janan,likhna galat hai,main to bas ye keh raha hun ki agar hum bahar ki duniya key bare mein itna kuch jante hain to hum apne desh key bare kyun kuch nahi jante.kyun hum us cheez ko bhul jate  hain ki jo humne bachpan se dekha hai ,padha hai usi cheez ko hum nahi jante.bahut si aisi cheezen hain Hindustan key bare mein jo main nahi janta aap nahi jante ,kyunki sab yaad karna aasan nahi hai,bas ek baat ye hai ki agar aap ko ye bataya ja raha hai ki galti hai aur aap maan nahi rahe ho to fir kisi ka kiya ja sakta hai.

Kaafi kuch hai bolne ko likhne ko lekin sayad kintu parantu is zindagi mein har jagah bas chukka hai ,hum apne desh jismein hum rehte hain jisne humein janam diya hai hum usi ko nahi jante hain.kisi ne kaha bhi hai ki jo kaum  apne ithihas ko bhul jati hai vo kabhi khush nahi rehti hai.hum bhi apne ithihaas ko bhul rahein agar kahun to apne aaj ko bhul rahein hain.purani baton ko jarur bhulna chayie par har purani baat mein kuch na kuch chipa hota hai jo humein yaad rakhna chaiye.

Saturday, 17 January 2009

क्यूँ

क्यूँ हमें मौत के पैगाम दिए जाते हैं I
ये सज़ा कम है ,की जिए जाते हैं II 
नशा दोनों में हैं साकी ,मुझे गम दे या शराब I 
मैं भी पी जाती हूँ ,आंसू भी पिए जाते हैं II
एक तू है ,के हमारी नही तुमको परवाह I
एक हम हैं ,के तेरा नाम लिए जातें हैं II
ज़िन्दगी अपनी कशमकश में गुजरती है I 
जी नही चाहता जीने को ,मगर जिए जातें हैं I

Wednesday, 10 December 2008

suno gwalior


my first work place...
     
here we go..........................................
saurabh baweja




suno lemon 91.9 fm .  






on-air



conference hall




sandeep raj shandilya and kunal




chamakta damakta lemon

jab main vahan tha to ye chamkta tha par ab pata nahi ...

Friday, 5 December 2008

मीडिया , नेता और ........................ मुंबई

मैं सुमित ,बचपन से काफी कुछ देखा सुना है आतंकियों के बारे में ,लेकिन 26 नवम्बर 2008 को मुंबई में जो कुछ भी हुआ उस को देख कर मैं भी एक बार रुक गया था . 3 दिन तक जो मुंबई के समुंदर तट पर जो भी चला उसे पुरी दुनिया ने देखा , वाद प्रतिवाद हुए . हमने आप ने पड़ोसी पर जिम्मेवारी डाली तो उन्होंने हम पर ही जवाब ताल दिया . विरोध प्रदशन भी हुए हमारे नेताओं के खिलाफ , नेता तिलमिला गए .किसी ने बोला की शहीद के घर कुत्ता भी नही जाता तो किसी ने इसे छोटी सी घटना बताया जो की बड़े बड़े शहरों में हो ही जाया करती है .
आज कल समय से भी तेज़ कोई है जिसे लोकतंत्र का चौथा खम्भा भी कहा जाता है . काफ़ी कुछ हुआ ,करोडों लोगों ने सीधे मुंबई के ताज में छेद होते हुए देखे . जान पर खेल कर मीडिया वालों ने पुरी दुनिया को सच्चाई से रु बा रु भी कराया . और इसी चकर में शायद आतंकियों को लाइव सीसीटीवी भी मिल गए , और उन्होंने एक दो तो इसी चक्कर में सटीक निशाना लगा कर उड़ा भी दिया होगा .

इसी हो हाले में आखिर कर 29 नवम्बर को ओपरेशन समुन्दर खत्म हो गया . अब जो ये खत्म हुआ तो शायद कुछ लोगों को मौका मिल गया की अब सरकार पर सिस्टेम पर क्यूँ न बोला जाए . मुझे लगता है की नेताओं की जगह मीडिया ही सरकार चलाये तो कैसा रहे . अब एक बानगी देखिये की उन्हें सब पता है जो की शायद पुलिस ,इंटेलिजेंस को भी न पता हो , पुरा पुरा दिन खोज जरी रहती है .शायद हमारे सुरक्षा वाले इन्ही चैनल्स को देख कर ही हमारी सुरक्षा करतें हैं .

अब ज़रा मैं पते की बात पर आ जाऊँ हमारे प्रतिपक्ष के एक नेता जी मुख्तार अब्बास नकवी जी ने हमलों के बाद ताज के आगे हुए कुछ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कुछ बोल दिया , वैसे वो लोग आए तो थे सरकार ,सिस्टेम के खिलाफ बोलने पर उन लोगों में से कुछ ने नेताओं के खिलाफ निजी टिप्पणी भी कर दी .अब देखिये अगर आप लोगों ने उस प्रदशन को ध्यान से देखा हो तो वो लोग बस कैमरे में आने के लिए आ गए लगते थे . अब एक तेज़ से टीवी वाले चैनल के संवादाता ने उन सो कॉल्ड प्रदर्शनकारियों से बात करनी चाही तो लगा की वो सच में कैमरा दर्शन करने के लिए ही आयें हैं . उस वक्त मैं और मेरे दोस्त के ध्यान में वाही बात आई जो शायद नकवी जी को आई होगी .बस शब्दों का फेर है और रुतबे का भी .उन्होंने उन लोगों को लाली पाउडर वाला बोल दिया तो मैंने soclite बोल दिया .और एक बात ये की मैं कोई नेता अभिनेता नही हूँ एक अदना सा प्राणी हूँ जो अपने भर में खुश है .
अब सवाल ये उठता है की नकवी जी ने क्या ग़लत बोल दिया ,शायद बड़ी बड़ी कंपनियों को ये बात पसंद नही आई होगी की लाली पाउडर के बारे में कुछ बोले ,और समय से तेज़ ,इंडिया से तेज़ मीडिया वालों को एक और मुद्दा मिल गया की नेता लोग तो घबरा गए हैं .

गुस्सा हम सब में हैं ,मुझ में भी है पर इस गुस्से को सही जगह दिखाएँ
आज इस गुस्से से ठीक है उन नेताओं को माफ़ी मांगनी पड़ गई हो ,
अपनी सत्ता से हाथ धोना पड़ गया हो

लेकिन कहीं न कहीं हम अगर ख़ुद भी थोड़ा अपने लिए थोड़ा अपने देश के लिए सोचें तो कैसा रहे . मैं salute करता हूँ उस हर नौ जवान को ,उस शहीद को जिसने अपनी परवाह न करते हुए कितने ही लोगों की जान बचाई .

हमरे सोचने का वक्त है
हम सब के सोचने का वक्त है .

(मुख्तार अब्बास नकवी ने जो कुछ भी कहा एक तरीके से ग़लत था ,फिर भी उन्होंने इतना बोला की वो नाटक था कहीं न कहीं सच है . ये हम मीडिया वाले है जो अर्थ का भी अनर्थ कर देते हैं . फ़िर नेताओं को क्या बोलना आखिर ये भी तो इन्सान ही हैं .अगर कभी उस दिन प्रदशन की क्लीप किसी चैनल पर देखने को मिल जाए तो ज़रा ध्यान से देखना की कौन सच्चा है .)

Wednesday, 19 November 2008

जिंदगी जिंदगी जिंदगी

जिंदगी के रंग है हज़ार
जिंदगी में है रोना
जिंदगी में है खेलना
जिंदगी में है बचपना
जिंदगी में है पढ़ाई
जिंदगी में है डांट खाना
जिंदगी में है पिटाई खाना
जिंदगी में है मस्ती
जिंदगी में है फेल होना
जिंदगी में है पास होना
जिंदगी में है बहुत कुछ
जिंदगी में है प्यार
जिंदगी में है नशा
जिंदगी में है नफरत
जिंदगी में है गुस्सा
जिंदगी में है बदला
जिंदगी में है काम
जिंदगी में है कुछ खास
जिंदगी में धोखा है
जिंदगी में है मैं हूँ
जिंदगी में है वो है
जिंदगी में बहुत कुछ है
जिंदगी में जिंदगी हैं
जिंदगी में है दुत्कार है
जिंदगी में है जान है
जिंदगी में है मौत है
जिंदगी जिंदगी होते होते मौत हो जाती है
जिंदगी फिर भी चलती जाती है
जिंदगी जिंदगी जिंदगी

Tuesday, 18 November 2008

my place in office


me and my laptop

चले जा रहा हूँ

चले जा रहा हूँ
कहीं अंत नही हैं
चला जा रहा हूँ अनंत में
कभी रुक सकूँ गा लगता नही है
कभी बैठ कर कुछ सौचुन्गा
लगता नही है
चले जा रहा हूँ


रुकना चाहता हूँ
पर रुकने का फायदा
रुकने का फायदा नज़र नही आता
नज़र है पुरी दुनिया की मेरे पर
पर , पर लगा कर उड़ जन चाहता हूँ
चाहता हूँ की अनंत सागर में तैरता ही चला जाऊँ
चले जा रहा हूँ
चलते ही जाना चाहता हूँ

Monday, 17 November 2008

कुछ कम

कुछ तो कम है ज़िन्दगी में
सच में हमारी ज़िन्दगी
कभी भी पुरी नही हो सकती
कुछ न कुछ तो कम होता ही है
चाहे वो प्यार हो या फिर पैसा
या फिर सुख चैन
ज़िन्दगी सच में एक खेल है
हमेशा इसमे जीतते तो नही हैं
पर कईं बार कुछ पा कर
भी खुश हो जाते हैं
कुछ कम है ज़िन्दगी में
कुछ लोगों में दिमाग की कमी
तो कुछ में दिल की .
और जब दिल और दिमाग साथ न दें तो
फ़िर शायद ज़िन्दगी की कमी हो जाती है

Saturday, 16 August 2008

आज फिर तेरी याद

आज फिर तेरी याद है आई
सपने मेरे तेरे साथ है लायी
तू मेरे साथ ना सही
हाथों में हाथ ना सही
तेरी यादें तौ हैं
तेरी बातें तौ हैं

इन आँखों में बस तू है बसी
जान ये मेरी तेरे नाम है लिखी
तू मेरे साथ ना सही
तेरी यादें तौ है
तेरी बातें तौ हैं

भूल ना पाऊं तेरी बातें सभी
तू ही धड्खन तू ही दिल की लगी
तू मेरे साथ न सही
हाथों में हाथ ना सही तेरी
यादें तौ हैं
तेरी बातें तौ हैं
तेरी बातें तौ हैं
आज फिर तेरी यादें हैं आई ।

ज़िन्दगी क्या है

मुझे समझ नही आता क्या है ज़िन्दगी
आखिर क्यूँ
इस सवाल का जवाब क्या चाहिये मुझे
मैं समझना नही चाहता
इस जीवन की उलझों को
मैं तौ जीना चाहता हूँ एक आसा सी जींदगी
मुझे नही पता कब होगा ऐसा पर
एक दिन तौ आयेगा ऐसा
जब सब कुछ होगा आसान
इन जीवन की सचआयिओं को मैं भी जानूंगा ।